यूपी

विकास खंड मरौरी में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, 83 प्रस्ताव हुए पारित

खंड विकास अधिकारी मरौरी ने दी योजनाओं की जानकारी,79 ग्राम प्रधान और 90 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहभागिता

विकास खंड मरौरी में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, 83 प्रस्ताव हुए पारित

खंड विकास अधिकारी मरौरी ने दी योजनाओं की जानकारी,79 ग्राम प्रधान और 90 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहभागिता

पीलीभीत।विकासखंड मरौरी के सभागार में शनिवार को एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक संजय गंगवार (गन्ना विकास मंत्री) की ओर से उनके प्रतिनिधि ओम प्रकाश वर्मा उपस्थित रहे।साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता मरौरी के ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने की।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी लियाकत अली द्वारा पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों की कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक में तहसील प्रशासन से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया, जिनमें उप जिलाधिकारी प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार,अवर अभियंता प्रेमपाल, विद्युत विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर, एएमओआईईसी न्यूरिया, आरडी गंगवार (उधान निरीक्षक) और एसडीओ विद्युत विभाग ने भी विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी सभा को दी।तहसील प्रशासन की ओर से लियाकत अली ने विकासखंड स्तर पर संचालित सभी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी दिए और विकास कार्यों में आ रही बाधाओं पर चर्चा की।बैठक में 79 ग्राम प्रधानों और 90 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपस्थिति रही, जिन्होंने ग्रामीण विकास की दिशा में ठोस सुझाव दिए। बैठक में कुल 83 प्रस्तावों को पारित किया गया, जिनमें ग्रामीण सड़कें, पेयजल योजनाएं, स्वच्छता मिशन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और विद्युत आपूर्ति से संबंधित योजनाएं प्रमुख थीं।खंड विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुँचे। इसके लिए पारदर्शी और उत्तरदायी प्रणाली को सुदृढ़ किया जा रहा है।सभ्यता देवी वर्मा ने सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक की समाप्ति की औपचारिक घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!