यूपी

विधायक और डीएम ने बाढ़ को लेकर की समीक्षा बैठक

नाव से लेकर हेलीकॉप्टर तक व्यवस्था बताई

विधायक और डीएम ने बाढ़ को लेकर की समीक्षा बैठक

नाव से लेकर हेलीकॉप्टर तक व्यवस्था बताई

पूरनपुर/पीलीभीत। पूरनपुर तहसील परिसर में शुक्रवार बाढ़ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी और क्षेत्रीय भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने संयुक्त रूप से की। बैठक में पूरनपुर एसडीएम, कलीनगर एसडीएम, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में बाढ़ से प्रभावित गांवों की स्थिति, राहत सामग्री की उपलब्धता, सुरक्षित स्थानों पर लोगों की शिफ्टिंग, पशुओं की व्यवस्था, नावों की तैनाती, मेडिकल टीमों की तैनाती एवं बाढ़ चौकियों की सतर्कता को लेकर समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री समय से पहुंचाई जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नाव से लेकर हेलीकॉप्टर तक की व्यवस्था है। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान किया जाए और बाढ़ राहत बचाव कार्या में किसी तरह की लापरवाही ना बरती जाए। इस दौरान अशोक नगर ग्राम प्रधान ने जंगल में बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग को लेकर पत्र सौपा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!