
ट्रक में बाइक घुसने से नेपाली युवक की मौत, दूसरा घायल
पीलीभीत। सब्जी लेने जा रहे युवकों की बाइक हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान एक नेपाली युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। नेपाल के जनपद कंचनपुर थाना कोलापुर के गांव कलवा निवासी देव 45 वर्ष पिछले 2 साल से गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सकरिया में स्थित एक ढाबे पर काम कर रहा है। सोमवार देर शाम वह अपने साथो राजू के साथ जरा में सब्जी लेने जा रहा था। तभी हाईवे किनारे खड़े ट्रक में बाइक घुस गई। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को लेकर खलबली मच गई। मौके पर जमा राहगीरीं ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने देव को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। गजरौला थाना प्रभारी ने बताया हादसे की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।




