यूपी

ट्रांस शारदा क्षेत्र में भीषण कटान, हजारा-शास्त्रीनगर के ग्रामीण बेहाल

नदी ने छीनी जमीन और रोटी,कटान से दहशत में ग्रामीण शासन-प्रशासन मौन

ट्रांस शारदा क्षेत्र में भीषण कटान, हजारा-शास्त्रीनगर के ग्रामीण बेहाल

नदी ने छीनी जमीन और रोटी,कटान से दहशत में ग्रामीण शासन-प्रशासन मौन

पीलीभीत। जनपद के ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम चंदिया हजारा मजरा नौतल्ला में शारदा नदी का भीषण कटान जारी है। नदी के तेज बहाव से खेतों और फसलों के साथ ग्रामीणों की जमीनें समाती जा रही हैं। आलम यह है कि पूर्व थाना हजारा स्थल अब नाले का रूप ले चुका है और शारदा नदी के सहारे वहां के वाशिंदों पर आपदा का कहर लगातार बरस रहा है।पिछले तीन दिनों से धनीराम, रमेश, विजय, बद्री, काशीराम, रामचंद्र लाल और परमात्मानंद समेत कई ग्रामीणों की लगभग एक से डेढ़ एकड़ तक की फसलें और जमीन नदी की धारा में समा चुकी हैं। कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र दशकों से प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है। सरकार और प्रशासन द्वारा बचाव के नाम पर करोड़ों-करोड़ों रुपये खर्च होने का दावा तो होता रहा है, लेकिन हकीकत में स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि 18–20 वर्ष पहले भी उन्हें इसी त्रासदी से गुजरना पड़ा था और आज फिर वही हालात हैं।ग्राम प्रधान शास्त्रीनगर मनोज सिंह ने बताया कि हजारा और शास्त्रीनगर दोनों गांव प्रभावित हैं। मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण आवागमन बाधित हो गया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से तुरंत राहत और सहयोग की अपील की है।ग्रामीणों का दर्द यह है कि आपदा का यह विकराल रूप कई दिनों से जारी है, लेकिन न तो शासन-प्रशासन का कोई अधिकारी और न ही कोई जनप्रतिनिधि अब तक उनकी सुध लेने पहुंचा है।कटान और जलभराव से परेशान लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं और जल्द से जल्द राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!