यूपी

ट्रांस शारदा क्षेत्र में तेंदुए के आंतक से ग्रामीणों में दहशत,पशुपालकों को हो रहा है नुकसान

ट्रांस शारदा क्षेत्र में तेंदुए के आंतक से ग्रामीणों में दहशत,पशुपालकों को हो रहा है नुकसान

हजारा,पीलीभीत। पीलीभीत जनपद की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाघ व तेंदुओं द्वारा पालतू मवेशियों पर लगातार हमलों की घटनाओं से दहशत का माहौल बना हुआ है।इन जंगली जानवरों ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है। पिछले कई महीनों से बाघ व तेंदुए जंगल क्षेत्र से बाहर निकल कर लोगों के खेतों में अपना डेरा जमाए हुए हैं। इतना ही नहीं यह हिंसक जंगली जानवर भोजन की तलाश में खेतों से बाहर निकल कर मानव बस्तियों तक पहुंच जाते हैं। और वहां से यह जंगली जानवर लोगों के घरों में घुस कर पालतू जानवरों जैसे बकरियों, कुत्तों, बछड़ों व पड्डों पर जानलेवा हमले कर घायल व मौत के घाट उतार रहे हैं। पालतू जानवरों के साथ साथ ग्रामीणों पर भी हमले कर रहे हैं। वहीं ट्रांस शारदा क्षेत्रवासी वन विभाग से बाघ व तेंदुओं को पकड़ने की लगातार मांग करते चले आ रहे हैं।वहीं जनपद के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर के मजरा चंद नगर से तेंदुए का हमला करने का एक और ताजा मामला निकल कर सामने आ रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार की सुबह लगभग तीन बजे चंदनगर निवासी रामपति राजभर के घर में घुसकर तेंदुए ने घर में बंधे बछड़े पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। रामपति राजभर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह तड़के तीन बजे तेंदुए ने पशुबाड़े में घुसकर वहां बंधे बछड़े पर हमला कर दिया। बछड़े के चिल्लाने पर जब हम लोगों ने शोर शराबा किया तो तेंदुआ वहां से भाग गया था। आगे उन्होंने कहा कि तेंदुए के हमले से बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं इस घटना की सूचना वन विभाग सम्पूर्णानगर खीरी को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों को सचेत रहने के लिए कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!