तहसील कलीनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं
समाधान दिवस में 20 शिकायतें प्राप्त, 6 का मौके पर निस्तारण

तहसील कलीनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं
समाधान दिवस में 20 शिकायतें प्राप्त, 6 का मौके पर निस्तारण
पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील कलीनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 20 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 20 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से मौके पर 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है,सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करते हुए, निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने नाजिम खान निवासी कलीनगर,अनीस अहमद निवासी ग्राम टांडा सूरत,अनीस अहमद ग्राम डगा, सर्वेश कुमार ग्राम परसरापुर, राजेश कुमार ग्राम जरा ता0 माधौटांडा,गुरदेव सिंह ग्राम गुजरौला कलां, प्रदीप मिश्रा ग्राम सुखदासपुर, पूरनलाल, प्रिन्स व महेन्द्र कुमार ग्राम दयालपुर, प्रेमशंकर, धर्मपाल एवं प्रदीप कुमार ग्राम प्रहलादपुर मु0 कलीनगर के मृतक खातेदारो की वरासत की खतौनी को उनके वारिसों को प्रदान की। इस प्रकार कुल 13 वारिसों को खतौनी प्रदान की गई। सम्पूर्ण समाधान दिसव के पश्चात जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में पौधा रोपण किया। उन्होंने निर्देशित करते हुये कहा कि सभी ग्राम पंचायत सचिवालय में सुधारात्मक कार्यवाही करते हुये ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारियों के मोवाइल नंम्बर अंकित कराना सुनिश्चित किया जाये। गौशालाओं की स्थिति को और बेहतर किया जाये। उन्होंने समस्त लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने गांव जाकर वरासत दर्ज करवायें। सभी अधिकारी आईजीआरएस को गम्भीरता से लें तथा आपसी समन्वय स्थापित करते हुये शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें।तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आलोक कुमार, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी कलीनगर, तहसीलदार कलीनगर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




