यूपी
तेज रफ्तार कार ई रिक्शा में भिड़ंत छह लोग घायल

तेज रफ्तार कार ई रिक्शा में भिड़ंत छह लोग घायल
अमरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सायं लगभग छः बजे बरेली हरिद्वार हाइवे पर बिलासपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ई रिक्शा में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें ई रिक्शा चालक फरीद ई रिक्शा पर सवार 7 वर्षीय जय चतुर्वेदी, मुन्नी देवी निवासी अमरिया व जिठनिया निवासी डोरी लाल, ज्ञान श्री, कृष्णा, समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों के सहयोग से घायलों को सीएचसी लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है ई रिक्शा चालक फरीद अमरिया से सवारी लेकर जा रहा था कस्बे में थोड़ी दूर हाइवे पर सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए घायलों को अस्पताल ले जाया गया।




