यूपी

टीनशेड गिरने से मां-बेटा घायल,लेखपाल ने दिया मदद का आश्वासन

टीनशेड गिरने से मां-बेटा घायल,लेखपाल ने दिया मदद का आश्वासन

गोरा,पीलीभीत।सेहरामऊ थाना क्षेत्र के केसरपुर की ग्राम पंचायत बरकलीगंज में मंगलवार शाम को अचानक घर का टीनसेट गिर जाने से एक महिला और एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गए।​जानकारी के अनुसार, बरकलीगंज निवासी सद्दाम अपने परिवार के साथ घर में खाना खा रहे थे,तभी अचानक उनके ऊपर टीनसेट और उसके तख्ते गिर गए। टीनसेट के मलबे में सद्दाम की पत्नी गुलनाज (24) और उनका डेढ़ साल का बेटा हसन रज़ा दब गए।​हादसे के बाद परिवार और आस-पड़ोस के लोगों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी मुश्किल से मलबा हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला।महिला गुलनाज के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे वह काफी देर तक बेहोश रहीं। वहीं, बालक हसन रज़ा के पैर में भी चोट लगी है। इसके अलावा, परिवार के एक अन्य सदस्य, छह वर्षीय ज़ैद रज़ा को भी चोटें आई हैं।घायलों को तत्काल एक निजी डॉक्टर के पास ले जाकर उनका उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पीड़ित परिवार को सरकारी मदद का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!