स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
घुघंचाई/पूरनपुर। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गाँव में तिरंगा यात्रा निकाली। घुघंचाई में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा स्कूल परिसर से चलकर गाँव की गलियों में होते हुये मॉडल थाने के सामने से गुजरी।लोगों ने छात्र-छात्राओं का हर्षोल्लास बढ़ाने के लिये उनकी खूब सराहना की।गांव के लोगों ने बताया कि ये नौ-निहाल बच्चे देश का भविष्य है। विद्यालय में बच्चों ने देशभक्ति गीत पर बहुत ही सुंदर तरीके से प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली लोगों ने अपने घरों से बाहर आकर छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से देवेंद्र त्रिवेदी,संजीव त्रिवेदी,दिनेश अवस्थी, प्रधानाचार्य श्याम सुंदर,राजगुरु,स्वामीदयाल,रौनक,प्रिया सिंह आदि शिक्षक- शिक्षिकायें भी मौजूद रहीं।




