स्वामी कालेज में हुआ राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस कॉम्पीटिशन,बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ
नन्हे-मुन्ने राधा-कृष्णों से महका स्वामी एजुकेशनल पब्लिक स्कूल

स्वामी कालेज में हुआ राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस कॉम्पीटिशन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ
नन्हे-मुन्ने राधा-कृष्णों से महका स्वामी एजुकेशनल पब्लिक स्कूल
मीनू बरकाती
पूरनपुर,पीलीभीत।श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर स्वामी एजुकेशनल पब्लिक स्कूल में श्री राधा कृष्ण फैंसी ड्रेस कंपटीशन का आयोजन किया गया।कॉलेज प्रबंधक गुरुभाग सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ मॉर्निंग असेंबली के साथ ही हुआ जिसमें प्रधानाचार्य एवं समस्त टीचिंग स्टाफ की उपस्थिति में नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रति भाग कियाजिसमें क्लास एनसी और केजी के बच्चों ने राधा और कृष्णा के परिधान धारण करके भव्य अलौकिक एवं मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की तथा सामूहिक रूप से समस्त बच्चों ने मैया यशोदा यह तेरा कन्हैया….. गाने पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया इसके उपरांत समस्त राधा कृष्ण रूपी नन्हे मुन्ने भोले भाले बच्चों ने माइक पर अपना परिचय दिया तथा भगवान श्री कृष्ण की अलग-अलग शिक्षाओं एवं सिद्धांतों को बताया। इस राधा कृष्ण झांकी एवं फैंसी ड्रेस प्रस्तुतीकरण में क्लास एनसी मे फिजा खान एवं उपासना सिंह के मार्गदर्शन में बच्चों ने अति आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुति की तथा केजी क्लास में बलजिंदर कौर और एवं भावना शर्मा के मार्गदर्शन में बच्चों का प्रस्तुतीकरण भव्य एवं अलौकिक रहा।एनसी क्लास में प्रांजल सिंह और मनप्रीत कौर ने राधा कृष्ण झांकी प्रस्तुतीकरण में प्रथम स्थान प्राप्त किया मोक्ष और सूरत कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अबनी कौर और गुरसीरत कौर राधा कृष्ण झांकी प्रस्तुतीकरण पर तीसरे स्थान पर रहे इसके अतिरिक्त अरमनदीप सिंह एवलिन कौर अंतरप्रीत कौर का प्रस्तुतीकरण भी अत्यंत मनमोहक रहा केजी ए क्लास में राधा कृष्ण झांकी प्रस्तुतीकरण में सनातन बाजपेई कृष्णननकौर प्रथम स्थान पर मनजोत कौर हर फतेह सिंह द्वितीय स्थान पर मनकीरत सिंह मनराज सिंह एवं सिरतकौर तृतीय स्थान पर रहे केजीबी क्लास में अनबिया फातिमा तथा अथर्व देओल की राधा कृष्ण झांकी प्रस्तुतीकरण प्रथम स्थान पर मनप्रीत कौर द्वितीय स्थान पर तथा दृष्टि तृतीय स्थान पर रहे इसके अतिरिक्त जसकीरत कौर आशी तथा सिरत कौर आदि बच्चों की भी झांकियां बहुत ही आकर्षक एवं मनमोहक थी अंत में प्रधानाचार्य लखबीर सिंह ने समस्त बच्चों को आशीर्वाद प्रदान कर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए समस्त अध्यापक गण एवं स्टाफ को बधाई दी।इस मौके पर कार्तिक जद्दार, कुलजीत कौर शरद सिंह, आशीष शर्मा, हरदीप सिंह, रिजवान खान, दीपक मिश्रा, नरेश कुमार, निरवैर सिंह, अरजिंदर् कौर, अनूप सिंह, पवनदीप कौर हरदीप कौर नवनीत दीक्षित सिमरनजीत कौर हरजीत कौर गुरविंदर सिंह शिवम शर्मा अंकुर दिक्षित काजल फ़ातिमा, रीमा शर्मा, हरमीक कौर, रमा वर्मा, बलजिंदर कौर उपासना सिंह भावना शर्मा फिजा खान सूरज शर्मा, सिधार्थ शर्मा,राजेंद्र सक्सेना, महेंद्र दीक्सित, रमेन बरई, युवराज शर्मा,अंकुर तथा भूरा खान आदि उपस्थित रहे।




