सतेन्द्र मौर्य ने किया वार्षिक दंगल का उद्घाटन,पहलवानों का बढ़ाया हौसला

सतेन्द्र मौर्य ने किया वार्षिक दंगल का उद्घाटन,पहलवानों का बढ़ाया हौसला
पीलीभीत।विधानसभा पीलीभीत-127 के ग्राम दहग्ला में 10 अगस्त 2025 को हर वर्ष की भांति वार्षिक दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीण खेलों की परंपरा को जीवंत रखने और युवाओं में उत्साह का संचार करने वाले इस आयोजन में सैकड़ों दर्शकों की भीड़ उमड़ी।कार्यक्रम में प्रदेश सचिव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, समाजवादी पार्टी सतेन्द्र मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दंगल कुश्ती हमारे भारत का सबसे प्राचीन और लोकप्रिय खेल रहा है। यह न केवल शारीरिक बल बल्कि मानसिक अनुशासन और खेल भावना का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़े रखना जरूरी है।
उन्होंने आयोजन में शामिल क्षेत्र के दूर-दराज़ से आए सम्मानित नागरिकों, खेल प्रेमियों और आयोजक टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।दंगल में कई नामी-गिरामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए, जिनमें युवाओं ने बेहतरीन दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। विजेताओं को पारंपरिक अंदाज़ में इनाम और सम्मान प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए।कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने भी पारंपरिक खेलों के महत्व पर जोर दिया और कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारे और खेल संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं।आयोजन समिति ने बताया कि दंगल की तैयारी कई सप्ताह पहले से की गई थी और हर वर्ष की तरह इस बार भी खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता और खेल भावना के संदेश के साथ हुआ।




