सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
नगर कोतवाल ने बालिका शिक्षा पर दिया बल, छात्र संसद के 22 सांसदों को दिलाई शपथ

शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है: छात्र संसद शपथ समारोह में बोले पूरनपुर कोतवाल
पूरनपुर, पीलीभीत।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र सांसद शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह, उपनिरीक्षक दीपू चौधरी, प्रबंधक हरि बल्लभ गुप्ता, बृजेश गुप्ता, हर्ष गुप्ता, गौरव गुप्ता, श्रीमती शालिनी, जसविंदर, प्रधानाचार्य संजय मिश्रा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।प्रबंधक हरि बल्लभ गुप्ता एवं प्रधानाचार्य संजय मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री चित्रांश भारद्वाज, उप प्रधानमंत्री कनक मिश्रा, सेनापति गुरदीप सिंह, उप सेनापति पूजा राठौर सहित कुल 22 छात्र सांसदों को विधिवत शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र की शक्ति, शिक्षा के महत्व और बालिका शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “शिक्षा सबसे प्रभावी हथियार है, जो व्यक्ति को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है।”प्रधानाचार्य श्री संजय मिश्रा ने छात्र संसद की कार्यप्रणाली, उद्देश्य और उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का कुशल संचालन राजीव मोहन अग्रवाल (छात्र सांसद प्रमुख) ने किया। अंत में प्रधानाचार्य संजय मिश्र ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।




