सरकारी स्कूल में चोरों का उत्पात, तोड़फोड़ के बाद चोरी

सरकारी स्कूल में चोरों का उत्पात, तोड़फोड़ के बाद चोरी
पीलीभीत। पूरनपुर बीआरसी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पिपरिया करम में असामाजिक तत्वों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया 23 अगस्त को विद्यालय बंद होने के उपरांत जब 25 अगस्त को स्कूल में पहुंचा तो अज्ञात लोगों द्वारा विद्यालय की बाउंड्री को कूद कर तोड़फोड़ की गई। जिसमें एक कमरे की खिड़की को किसी तरह से खोलकर उसमें रखा हुआ बच्चों के खेल का सामान टीएलएम, पुस्तके, मेज, कुर्सी आदि को डंडे की सहायता से तोड़ दिया गया। दो बेट चोरी भी कर लिए गए। विद्यालय परिसर में बनी हैंडबास यूनिट, पाइपलाइन, टोटियो को भी तोड़ दिया गया। कुछ टोटियां गायब मिली। प्रधानाध्यापक कक्ष का भी ताला तोड़ने की कोशिश की गई। जिसमें बहुत ही महत्वपूर्ण अभिलेख रखे हुए थे। मामले की तहरीर गजरौला थाने में दी गई है।घटना से विद्यालय की महत्वपूर्ण सामग्री बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।




