सम्राट अशोक का अपमान बर्दाश्त नहीं – बहेड़ी में मौर्य समाज का हल्ला बोल”

सम्राट अशोक का अपमान बर्दाश्त नहीं – बहेड़ी में मौर्य समाज का हल्ला बोल”
“स्मृति द्वार विवाद पर मौर्य समाज सड़कों पर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग”
आक्रोशित समाज का पैदल मार्च, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन”
पीलीभीत।बरेली,बहेड़ी।महान सम्राट अशोक मौर्य की स्मृति द्वार के साथ की गई छेड़छाड़ को लेकर सोमवार को मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी समाज के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और बहेड़ी तहसील तक पैदल मार्च निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन मौर्य सम्राट महान अशोक सेना के तत्वावधान में किया गया। बैठक की अध्यक्षता बहेड़ी विधानसभा अध्यक्ष सोमपाल मौर्य (पूर्व प्रधान, ग्राम दमखोदा) ने की, जबकि नेतृत्व अगम मौर्य (पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा बरेली) और सतेन्द्र मौर्य (प्रदेश सचिव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, सपा पीलीभीत) ने किया।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विधायक निधि से ग्राम गरीबपुरा में बनाया गया महान सम्राट अशोक स्मृति द्वार समाज के गौरव और आस्था का प्रतीक है। इसके साथ असम्मानजनक कृत्य किए जाने से पूरे समाज में गहरा आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दोषियों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन पुलिस अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।जुलूस सपा कार्यालय से शुरू होकर तहसील बहेड़ी तक पहुंचा, जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान समाज के लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन में भजन लाल मौर्य, हरस्वरूप मौर्य, देवकुमार मौर्य,राजू मौर्य, चंद्रसेन मौर्य, धर्मवीर मौर्य, अजयपाल मौर्य, सौरभ मौर्य, आदित्य मौर्य, गौरव मौर्य, सोनू मौर्य, हिमांशु मौर्य, देवेन्द्र मौर्य, डी.एल. मौर्य, गणेश मौर्य समेत बरेली, पीलीभीत और अन्य जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए प्रदर्शन कारियों का कहना था कि यह केवल किसी एक समाज का मुद्दा नहीं, बल्कि महान सम्राट अशोक मौर्य के सम्मान से जुड़ा हुआ प्रश्न है, जिसे किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा




