सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
सम्पूर्णत अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागो के अधिकारियों/कर्मचारियों को किया सम्मानित

सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
सम्पूर्णत अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागो के अधिकारियों/कर्मचारियों को किया सम्मानित
पीलीभीत।जनपद के गांधी प्रेक्षागृह, गांधी स्टेडियम, पीलीभीत में आकांक्षात्मक विकास खण्ड, पूरनपुर के सम्पूर्णता सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. दलजीत कौर का स्वागत ज्ञानेन्द्र सिंह,जिलाधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया।नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आकांक्षात्मक विकास खण्ड,पूरनपुर को सम्पूर्णता अभियान (01 जुलाई, 2024 से 30 सितम्बर, 2024 तक आयोजित) के दौरान 04 संकेतांक स्वास्थ्य एवं पोषण, 01 संकेतांक कृषि एवं 01 संकेतांक सामाजिक क्षेत्र को संतृप्त किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ0 दलजीत कौर अध्यक्ष जिला पंचायत जनपद पीलीभीत के द्वारा उक्त संकेतांकों के 41 फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत एवं देशभक्ति गीत पर बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि संजीव प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष, प्रमुख क्षेत्र पंचायत, पूरनपुर मानसी सिंह उपस्थित रहीं। इस अवसर पर स्टेडियम परिसर में आयोजित आकांक्षा हाट का उद्घाटन अध्यक्ष जिला पंचायत डाॅ0 दलजीत कौर द्वारा फीता काटकर किया गया। आकांक्षा हाट में स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, यूपी नेडा, स्वयं सहायता समूह, फैमिली आई0डी0, उपायुक्त उद्योग के बांसुरी उद्योग के स्टाॅल लगाये गये। आकांक्षा हाट के प्रत्येक स्टाॅल पर भारी भीड़ जुटी। मुख्य चिकित्साधिकारी, डाॅ0 आलोक शर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग, उपायुक्त स्वतः रोजगार, वन्दना सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, युगल किशोर सांगुड़ी, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक, राजकुमार सेठ द्वारा कार्यक्रम सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया गया। आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम विकास खण्ड, पूरनपुर की उपलब्धियों के विषय में कीर्ति दीक्षित, मुख्यमंत्री शोधार्थी द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया, मुख्य अतिथि द्वारा इनको प्रशस्ति पत्र एवं ट्राॅफी देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा जनपद के अधिकारियों को जनपद को आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य हेतु रू0 1.5 करोड़ की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त होने पर बधाई दी गयी और अपेक्षा की गयी कि समस्त अधिकारी इससे प्रेरित होकर आगे भी पूर्ण मनोयोग से इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे।जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा खुले मंच से जनसेवा का आवाहन करते हुये उपस्थित जन समूह को अवगत कराया कि वे पूरनपुर क्षेत्र से ही हैं व गोमती नदी के उद्गम स्थल की निवासी हैं और जिस प्रकार गोमती नदी बिना किसी भेदभाव के सबकी प्यास बुझाती है से प्रेरित होकर मैं आप सबके लिए सदैव उपलब्ध हूं गरीब बच्चों को मैं अपने विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा भी उपलब्ध कराती हूं यदि कोई क्षेत्र का गरीब और मेधाबी छात्र हो तो उसके शिक्षा हेतु मैं सदैव तत्पर हूं।सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में जिलाधिकारी ने हम सबकी जिम्मेदारी है कि राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को अन्तिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है तथा शारदा नदी के पार के लोगों के लिए नदी पर पुल निर्माण हो जाने तहसील/मुख्यालय में आने जाने हेतु लम्बी दूरी नही तय करनी पडेगी तथा लोगों विभिन्न योजनाओं का लाभ तहसील/विकासखण्ड से ले सकेगें। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा में और सुधार लाने हेतु कहा गया।सम्पूर्णता अभियान में जिन विभागों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया उनके अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया, मुख्य चिकित्साधिकारी,उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप निदेशक कृषि,अपर जिला सांख्यिकीय अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के 02 सहायक कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संयोजन अशोक कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं मंच का संचालन संजय कुमार,जिला विकास अधिकारी द्वारा किया गया।




