यूपी

स्कूलों में खबरों की क्लास,बच्चों ने पढ़ा अखबार, बढ़ाया ज्ञान

स्कूलों में खबरों की क्लास,बच्चों ने पढ़ा अखबार, बढ़ाया ज्ञान

पूरनपुर,पीलीभीत।जिलाधिकारी की पहल पर उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर, खाता, रघुनाथपुर और रुद्रपुर में स्कूली बच्चों ने रीडिंग अखबार के तहत विद्यालय में अखबार पढ़कर देश और दुनिया की ताजा खबरों की जानकारी प्राप्त कर छात्रों ने खुशी जाहिर की।पूरनपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर, प्राथमिक विद्यालय खाता,कम्पोजिट विद्यालय रघुनाथपुर और रुद्रपुर में शुक्रवार को छात्रों ने अखबार को पढ़कर देश-दुनिया की ताजा खबरों की जानकारी प्राप्त की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को वर्तमान की घटनाओं से जोड़ना और उनके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है। विद्यालय के इं. शिक्षक ब्रजेश शुक्ला, ऋषि सक्सेना व रामसेवक ने इस गतिविधि को प्रोत्साहित करते हुए बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें नियमित रूप से अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। अखबार पढ़ने से बच्चों को न केवल समसामयिक घटनाओं की जानकारी मिलती है बल्कि उनकी भाषा कौशल,विश्लेषणात्मक क्षमता और सामाजिक जागरूकता भी बढ़ती है। इस तरह की गतिविधियां विद्यालय में शैक्षिक माहौल को और भी समृद्ध बनाने में मदद करती हैं।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की इस पहल से निश्चित रूप से बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर शिक्षक ब्रजेश शुक्ला, गुरप्रीत कौर,इंदू गंगवार, राधाकृष्ण कुशवाहा,पारुल गुप्ता, राजेश्वरी,पूनम, रामसेवक,शेखर दीक्षित, गुरजीत सिंह, अतुल, ऋषि सक्सेना,इसहाक अहमद, पुनीत वर्मा, गायत्री पाण्डेय, धर्मेन्द्र, विपिन, संजीव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!