स्कूली बच्चों ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार


बिलसंडा पीलीभीत – नगर के रश्मि- धर्मेंद्र (आर०डी०) पब्लिक इंटर कॉलेज में राखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।जिसमें बच्चों में सुंदर सुंदर राखियां बनाकर वाहवाही लूटी।छात्र-छात्राओं ने भाई बहन के प्रेम के प्रतीक त्यौहार रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया।एक दूसरे को राखी बांधकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राखी बनाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं में श्रव्या मिश्रा व फिजा प्रथम,लहर ग्रुप एवं काव्या द्वितीय और जूली एवं जीविका मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय के डायरेक्टर डी के कुशवाहा तथा प्रधानाचार्य विपिन कुमार वर्मा ने बच्चों को भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन का महत्व बताया तथा शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विद्यालय के ओके गंगवार, शोभित सिंह, गुनगुन तिवारी, बुसरा फातिमा, सचिन, प्रांजल, तनव, मुकेश शर्मा आदि अध्यापक उपस्थित रहे।उधर नगर के नेशनल पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों ने रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही हर्षौल्लास और धूमधाम से मनाया।कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सुन्दर सुन्दर राखियां बनाईं।बच्चों ने एक दूसरे को उपहार स्वरूप चॉकलेट भेंट की।बहनों ने भाइयों को कलाइयों पर राखी बांधकर तिलक किया।बच्चों के इस कार्यक्रम की स्कूल के शिक्षक स्टाफ ने सराहना की।




