यूपी

स्काउट-गाइड प्रमाण पत्र वितरण समारोह सम्पन्न,जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

स्काउट-गाइड प्रमाण पत्र वितरण समारोह सम्पन्न,जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

पीलीभीत।भारत स्काउट-गाइड जनपद इकाई पीलीभीत द्वारा शनिवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं संस्था अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके उपरांत अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।स्वागत गीत का गायन ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने किया। वहीं,आर्य इंटर कॉलेज पीलीभीत और वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस अवसर पर सत्र 2024-25 के तहत तृतीय सोपान (पुरनपुर, पीलीभीत एवं बीसलपुर) के स्काउट-गाइडों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही 95 प्रतिभागियों को जिला स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन कोर्स और 111 प्रतिभागियों को बिगिनर्स कोर्स के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “आज के समय में समाज की विविध आवश्यकताओं की पूर्ति स्काउट-गाइड संस्था निस्वार्थ भाव से कर रही है। पीलीभीत के स्काउट-गाइड उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में प्राकृतिक आपदा या किसी सामाजिक कार्यक्रम में संस्था जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर तक रोशन करेगी।इस मौके पर जिला मुख्य आयुक्त एवं सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी/जिला उपाध्यक्ष, सुमन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की सुरभि सक्सेना, जिला कमिश्नर बुलबुल पूजा छाबड़ा, तथा बेस्ट प्रशिक्षक (सत्र 2024-25) योगेश कुमार एवं अभिजीत कुशवाहा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट अभिषेक पांडे ने किया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय आयुक्त गाइड शोभा वर्मा, जिला सहसचिव हितेश शुक्ला, जिला प्रशिक्षण आयुक्त सचिन सक्सेना, जिला संगठन कमिश्नर गाइड शालिनी पांडे, आजीवन सदस्य जगदीश कुमार, प्रशिक्षक प्रांजल जायसवाल, रोहित कुमार, कपिल जायसवाल, नितेश कुमार, प्रियांशी सहित सैकड़ों स्काउट-गाइड मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!