श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर मंदिरों में भक्ति का उत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर मंदिरों में भक्ति का उत्सव
अमरिया। कस्बे में समेत ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों और घरों में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किए गए श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों एवं गुब्बारों से सजाया गया था। देर रात भजन-कीर्तन के बीच जन्मोत्सव मनाया गया। कृष्ण भगवान को पालने में झूला झुलाया गया। बच्चों को राधा कृष्ण के भेष में सजाकर झांकियां निकाली गईं। पूजा-अर्चना आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।इसके अलावा अपने अपने घरों पर भी श्रद्धालुओं ने भगवान कन्हैया की आराधना कर व्रत का पारायण किया। रविवार को कई स्थानों पर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया और देर रात तक भक्ति-भाव से भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा।




