Uncategorized
शिवभक्तों ने भोलेनाथ का किया श्रृंगार पूजन

शिवभक्तों ने भोलेनाथ का किया श्रृंगार पूजन
बिलसंडा/पीलीभीत। बमरौली स्थित श्री सिद्धनाथ आश्रम स्थित शिवालय में शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार पूजन किया।भक्तों ने शिवालय को सुंदर तरह से सजाया गया।जिसके बाद भगवान भोलेनाथ के स्वरूप की साज सज्जा कर विधिवत श्रृंगार पूजन किया।भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।भगवान को प्रसाद इत्यादि अर्पित कर भोग लगाए गए।इस दौरान सौरभ गुप्ता,ऋषि जायसवाल,अमन वर्मा,रोहित गुप्ता,देव वर्मा, हनी वर्मा,सुधीर जायसवाल,अनूप गुप्ता समेत भक्त मौजूद रहे।




