यूपी

शेरपुर मे प्रधान और सचिव की पहल पर नालियों की दशा सुधारने की मुहिम शुरू

शेरपुर की गलियों में नालियों की सफाई जोरों पर,पंचायत ने कसी कमर

शेरपुर मे प्रधान और सचिव की पहल पर नालियों की दशा सुधारने की मुहिम शुरू

शेरपुर की गलियों में नालियों की सफाई जोरों पर,पंचायत ने कसी कमर

पूरनपुर,पीलीभीत। विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत शेरपुर में स्वच्छता को लेकर सचिव अखिलेश कुमार गुप्ता प्रधान जाने आलम द्वारा एक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान न केवल स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती प्रदान कर रहा है, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी राहत की सांस दे रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि गलियों में नालियां जाम पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और दुर्गंध के साथ-साथ मच्छरों की भी भरमार हो गई है। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष सफाई टीमों को लगाकर क्षेत्रवार सफाई का कार्य शुरू किया गया।इस अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मचारी सुबह से ही गलियों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। कहीं नालियों में जमे कीचड़ को निकाला जा रहा है, तो कहीं हाथ से सफाई की जा रही है। पंचायत ने नालियों में फंसे प्लास्टिक, पॉलीथिन, घरेलू कचरे और अन्य ठोस अपशिष्टों को हटाने के लिए विशेष संसाधनों की व्यवस्था की है।सफाई कार्य को देखकर स्थानीय निवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों बाद यह पहल हुई है, जिससे न केवल गंदगी दूर होगी, बल्कि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।ग्रामीणो ने कहा पहले तो गली में निकलना मुश्किल हो गया था, लेकिन अब सफाई के बाद राहत महसूस हो रही है।।अधिकारियों का यह भी कहना है कि केवल प्रशासन की मेहनत काफी नहीं, नागरिकों का सहयोग भी उतना ही आवश्यक है। लोगों से अपील की गई है कि वे नालियों में कचरा न फेंके,प्लास्टिक का उपयोग कम करें और अपने आस-पास सफाई बनाए रखें।शेरपुर में नालियों की सफाई का यह अभियान न केवल एक स्वच्छ वातावरण की ओर कदम है। पंचायत ने आम जनता के बीच सहयोग का भी प्रतीक बनता जा रहा है।यदि इसी तरह से सफाई और जनजागरूकता साथ चलती रही, तो निकट भविष्य में शेरपुर को एक स्वच्छ और सुंदर बनाने में कोई कठिनाई नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!