शेरपुर कलां में खबरों की क्लास: बच्चों ने अखबार पढ़ बढ़ाया ज्ञान”

शेरपुर कलां में खबरों की क्लास: बच्चों ने अखबार पढ़ बढ़ाया ज्ञान”
पूरनपुर,पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की पहल पर उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर कलां में सोमवार को बच्चों ने मॉर्निंग असेम्बली को ज्ञान की पाठशाला में बदल दिया। रीडिंग अखबार कार्यक्रम के तहत नन्हे विद्यार्थियों ने अखबार पढ़कर देश-दुनिया की ताज़ा खबरें साझा कीं।पूरनपुर खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में आयोजित इस गतिविधि में बच्चों ने शिक्षा, विज्ञान, खेल और पर्यावरण से जुड़ी खबरें पढ़ीं। इन खबरों ने न केवल उनका सामान्य ज्ञान बढ़ाया, बल्कि आत्मविश्वास और मंच पर बोलने की क्षमता में भी वृद्धि की।प्रधानाचार्य ने बच्चों को नियमित रूप से अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे भाषा कौशल, विश्लेषणात्मक सोच और सामाजिक जागरूकता का विकास होता है।शिक्षकों के अनुसार, जिलाधिकारी की यह पहल विद्यालय के शैक्षिक माहौल को समृद्ध करने के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।




