यूपी

शेरपुर कलां में चेहल्लुम पर तहरी का लंगर, अकीदतमंदों ने पेश की ख़िराज-ए-अक़ीदत

शेरपुर कलां में चेहल्लुम पर तहरी का लंगर, अकीदतमंदों ने पेश की ख़िराज-ए-अक़ीदत

शेरपुर कलां,पीलीभीत।हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और शोहदाए कर्बला की याद में शेरपुर कलां में चेहल्लुम का कार्यक्रम बड़े एहतराम और अकीदत के साथ मनाया गया।इस मौके पर स्थानीय कमेटी की तरफ़ से सलमान किराना स्टोर के पास मैदान में तहरी का लंगर कराया गया।लंगर में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दूर-दराज़ से आए अकीदतमंदों ने शिरकत कर कर्बला के शहीदों को याद किया और इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी को सलाम पेश किया। लंगर के दौरान छोटे-बड़े सभी ने बैठकर तहरी खाई और इंसानियत, भाईचारे व मोहब्बत का पैग़ाम आम किया।कमेटी सदस्यों ने बताया कि चेहल्लुम के इस लंगर का आयोजन हर साल किया जाता है, ताकि नई पीढ़ी को कर्बला का पैग़ाम समझाया जा सके। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी इंसाफ़, इंसानियत और सत्य के लिए लड़ने की मिसाल है।इस अवसर पर मौक़े पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और भाईचारे की मिसाल पेश करने में अहम भूमिका निभाते हैं।इस मौके पर सलमान खान,अमान खान, अरशद, अनीस खां,इलियास खां,जुनैद खा,हाजी आसिम खान,मो शकील,आजाद खान , मो फरूक, लल्ला भाई, अरशद, इशरत,जावेद अंसारी, सलमान ख़ान, सरताज खान, वाहिद, वकील, जावेद खान पूर्व कार्यबहाक प्रधान शेरपुर कलां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!