यूपी

शेरपुर कलां बाजार में टिनशेड बना खतरा, हादसे को दे रहा दावत,जिम्मेदारों की अनदेखी

बरसात में टपकता टिनशेड उड़ने लगे जर्जर हिस्से,दुकानदारों ने उठाई मरम्मत की मांग

शेरपुर कलां बाजार में टिनशेड बना खतरा, हादसे को दे रहा दावत,जिम्मेदारों की अनदेखी

बरसात में टपकता टिनशेड उड़ने लगे जर्जर हिस्से,दुकानदारों ने उठाई मरम्मत की मांग

पूरनपुर,पीलीभीत।स्थानीय बाजार शेरपुर कलां में लगे टिनशेड इन दिनों खतरे का कारण बन चुका हैं।बाजार में मौजूद टिनशेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं।बाजार में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। दुकानदारों के अनुसार ये टिनशेड बरसात व तेज धूप से लोगों को राहत देने के उद्देश्य से लगाए गए थे, लेकिन लंबे समय से इनकी मरम्मत नहीं हुई है। अब इनकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जंग लगे हिस्से किसी भी वक्त नीचे गिर सकते हैं।दुकानदारों ने कई बार की शिकायत लेकिन जिम्मेदारों में ध्यान नहीं दिया।बाजार में दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से टिनशेड की मरम्मत कराने की मांग की है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदारों का कहना है कि बरसात के मौसम में पानी टपकता है और तेज हवाओं में टिन के टुकड़े हिलते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।स्थानीय लोगों और व्यापारियों में प्रशासन की इस अनदेखी को लेकर गहरी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होगा, तब तक अधिकारी जागेंगे नहीं। यह लापरवाही किसी दिन जानलेवा साबित हो सकती है।स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि वह जल्द से जल्द टिनशेड की मरम्मत कराए ताकि बाजार में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!