शेरपुर कला के अजीम उर्फ़ शानू का एमबीबीएस में चयन, पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय भारती ने किया सम्मानित
गांव में खुशी की लहर, स्थानीय लोगों ने अजीम की मेहनत को बताया युवाओं के लिए प्रेरणा

शेरपुर कला के अजीम उर्फ़ शानू का एमबीबीएस में चयन, पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय भारती ने किया सम्मानित
गांव में खुशी की लहर, स्थानीय लोगों ने अजीम की मेहनत को बताया युवाओं के लिए प्रेरणा
पूरनपुर,पीलीभीत।शेरपुर कला गांव के अजीम उर्फ़ शानू ने कड़ी मेहनत और लगन से एमबीबीएस में चयन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय भारती ने विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अजीम की इस सफलता को न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।सम्मान समारोह में अजय भारती ने अजीम की सराहना करते हुए कहा – “गांव के युवाओं को शिक्षा और कठिन परिश्रम के बल पर नई ऊँचाइयाँ हासिल करनी चाहिए। अजीम ने यह साबित किया है कि यदि लगन हो तो बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।कार्यक्रम में ग्रामीणों और परिजनों ने भी अजीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अजीम ने इस अवसर पर कहा कि “मेरी सफलता में मेरे माता-पिता, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद शामिल है। मैं आगे चलकर समाज और देश की सेवा अच्छे डॉक्टर के रूप में करना चाहता हूँ।सम्मान समारोह में मोहम्मद इंतजार भैये, सैफ रजा मोंटू, शकूर मोहम्मद, मंसूर खां, नाजिम रजा, आमिर हसन, सुरेश भारती समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।गांव में अजीम की इस उपलब्धि पर जश्न का माहौल है और युवाओं को उनकी सफलता ने शिक्षा के प्रति और अधिक प्रेरित किया है।




