यूपी

शेरपुर कला का नाम रोशन: गाँव के मोहम्मद अज़ीम ने नीट में 521 अंक लाकर एमबीबीएस में पाया दाखिला

शेरपुर कला का नाम रोशन: गाँव के मोहम्मद अज़ीम ने नीट में 521 अंक लाकर एमबीबीएस में पाया दाखिला

सम्पुर्णानगर समाजसेवी डॉक्टर आई ए खान शेरपुर पंहुचकर छात्र को करेगे सम्मानित

पूरनपुर,​पीलीभीत।शेरपुर कला गाँव के लिए यह एक गर्व का क्षण है जब गाँव के होनहार छात्र मोहम्मद अज़ीम (शानू) ने अपनी मेहनत और लगन से नीट 2025 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। 521 अंक प्राप्त करके अज़ीम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज,सोनभद्र में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए दाखिला सुनिश्चित किया है।​गाँव के निवासी इंतजार अहमद उर्फ भैये के सुपुत्र मोहम्मद अज़ीम की इस उपलब्धि से पूरे गाँव में खुशी का माहौल है।उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रिश्तेदार और मित्र उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मना रहे हैं।इस खुशी को सोशल मीडिया पर भी व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है, जहाँ उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।​मोहम्मद अज़ीम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।उन्होंने कहा कि उनका सपना एक डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है, और वे उम्मीद करते हैं कि उनकी यह उपलब्धि गाँव के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।​इस अवसर पर गाँव के गणमान्य व्यक्तियों ने भी मोहम्मद अज़ीम को सम्मानित किया।पूर्व प्रधान के पुत्र यूनुस खान,व पुर्व प्रधान फैय्याज अहमद,ग्राम पंचायत सदस्य सैफ रजा मोन्टू,सोहेल अंसारी,अमानत खान,शकूर मोहम्मद, डा० हयात अहमद,रिहान रजा और उनके पिता इंतजार अहमद भैये सहित कई लोगों ने अज़ीम का सम्मान किया और मिठाई बाँटकर खुशी व्यक्त की। गाँव वालों को उम्मीद है कि मोहम्मद अज़ीम डॉक्टर बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गाँव का नाम रोशन करेंगे और जरूरतमंदों की सेवा करेंगे।वही सम्पुर्णानगर के समाजसेवी डा०आई.ए खान जल्द शेरपुर पंहुचकर छात्र को सम्मानित करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!