यूपी

शारदा नदी की कटान ने बढ़ाई किसानों की चिंता, बचाव कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे अधिशासी अभियंता

शारदा नदी की कटान ने बढ़ाई किसानों की चिंता, बचाव कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे अधिशासी अभियंता

पूरनपुर,पीलीभीत।शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है।चंदिया हजारा क्षेत्र में नदी की तेज धारा से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल कटान की चपेट में आ रही है। स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया।​ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से शारदा नदी का बहाव काफी तेज हो गया है, जिससे नदी किनारे की जमीन और फसलें तेजी से कट रही हैं। इससे किसान भारी नुकसान की आशंका से घिरे हुए हैं।​अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नदी के कटान को रोकने के लिए तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया जाएगा ताकि किसानों की फसलों को और अधिक नुकसान न हो। इस दौरान कई ग्रामीण और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे जिन्होंने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!