यूपी

सफाई कर्मी के फर्जी आरोपों पर भड़का प्रधान संगठन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

प्रधान संगठन ने सफाई कर्मी के आरोपों को बताया बेबुनियाद

सफाई कर्मी के फर्जी आरोपों पर भड़का प्रधान संगठन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

प्रधान संगठन ने सफाई कर्मी के आरोपों को बताया बेबुनियाद

अमरिया,पीलीभीत।ग्राम प्रधान पति पर लगाए गए फर्जी मारपीट के आरोपों को लेकर प्रधान संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को अमरिया ब्लॉक सभागार में प्रधान संगठन की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष मंगली प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में ग्राम निसरा के प्रधान पति मोहम्मद इस्लाम व उनके भतीजे पर सफाई कर्मचारी राजेंद्र पाल द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों पर गहन चर्चा की गई।संगठन ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि घटना स्थल पर न तो कोई विवाद हुआ और न ही कोई मारपीट। जांच में भी आरोपों के कोई साक्ष्य सामने नहीं आए। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाने वाले सफाई कर्मचारी पर गंभीर सवाल खड़े किए। संगठन का कहना है कि सफाई कर्मचारी उस समय शराब के नशे में था और उसने साफ-सफाई का काम करने से मना कर दिया था। विरोध करने पर उसने झूठे आरोप लगाकर न केवल प्रधान और उनके परिवार की छवि धूमिल करने की कोशिश की, बल्कि ग्राम पंचायत की समरसता को भी बिगाड़ने का प्रयास किया है।प्रधान संगठन ने मामले को एडीओ पंचायत के समक्ष भी प्रस्तुत किया, जहां प्राथमिक जांच में मारपीट की पुष्टि नहीं हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन जिला प्रशासन से मिलकर निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग करेगा।ब्लॉक अध्यक्ष मंगली प्रसाद वर्मा ने कहा कि प्रधान संगठन अपने साथियों के सम्मान और गरिमा से कोई समझौता नहीं करेगा। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे की रणनीति तैयार करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!