सेहरामऊ क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार टेलर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

- गढ़वा खेड़ा चौकी क्षेत्र के भोपत पुर रोड की घटना
पूरनपुर, पीलीभीत।
सड़क हादसे में सिलाई का काम करने वाले एक टेलर की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क किनारे सड़क पर शव पड़ा देख सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सेहरामऊ उत्तरी थाना के कुर्रेया खुर्द कला निवासी नरेश राठौर पुत्र सूबेदार जो सिलाई का कार्य करते है। जिनकी दुकान आसाम हाईवे से भोपतपुर जाने वाले मार्ग पर है। जो कि शुक्रवार सुबह अपनी दुकान पर पहुंचने के बाद सिले हुए कपड़े दुकान से लेकर एक सिख फ़ार्म पर पहुंचाने गए थे। जानकारी के अनुसार जहां से कपड़ा देकर वापस आते समय रास्ते में उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण उनकी सड़क पर गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते हुए परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले टेलर की पांच पुत्री गंगोत्री, अर्निका, अश्विनी सरूची मोहिनी है। और एकलौता पुत्र मोहित है। जो परिवार में सबसे बड़ा है। जिसकी अभी शादी नहीं हुई है। जिसमें दो बेटी गंगोत्री और अर्निका की शादी हो चुकी है। अश्विनी,सरूची, मोहिनी, अविवाहित है। वही अश्वनी की शादी फरवरी में है। अचानक हुए सड़क हादसे से परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी कमला देवी की मांग का सिन्दूर उजड़ जाने से उनका भी रो रो कर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है। इधर पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।




