यूपी

साईं गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चला पांच दिवसीय प्रशिक्षण, 100 शिक्षक-शिक्षामित्र हुए शामिल

खण्ड शिक्षा अधिकारी बोले – प्रशिक्षण की सार्थकता स्कूलों में दिखेगी

साईं गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चला पांच दिवसीय प्रशिक्षण, 100 शिक्षक-शिक्षामित्र हुए शामिल

खण्ड शिक्षा अधिकारी बोले – प्रशिक्षण की सार्थकता स्कूलों में दिखेगी

पूरनपुर,पीलीभीत।पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षक संदर्शिकाओं, एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों,कार्य पुस्तिकाओं, रेमीडियल कार्य आदि पर विस्तार से जानकारी साझा कर प्रतिभागी शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों से ज्ञान समीक्षा ऐप के माध्यम से पोस्ट ट्रेनिंग टेस्ट, फीड बैक और ऑनलाइन उपस्थिति करने के पश्चात मंगलवार को छठे व सातवें बैच के प्रशिक्षण का समापन हो गया।ब्लॉक संसाधन केंद्र पूरनपुर में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन तथा एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का छठे व सातवें बैच का प्रशिक्षण खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में 21 अगस्त से साईं गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुरू हुआ था। जिसमें प्राथमिक विद्यालय से कार्यरत दो बैचों में 100 शिक्षक व शिक्षामित्र प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे थे।खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण की सार्थकता तभी साबित होगी, जब यहां से प्रशिक्षण लेकर शिक्षक अपने स्कूलों में जाएं और स्कूली बच्चों को दिए गए प्रशिक्षण के तहत नवाचार ढंग से शिक्षण कार्य करें।स्कूली बच्चों के बौद्धिक ज्ञान को बढ़ाएं। प्रशिक्षण देने के पीछे शासन की यही मंशा है कि बच्चों में उनके शैक्षिक बौद्धिक स्तर में वृद्धि हो। प्रशिक्षण पीपीटी के माध्यम से दिया गया।प्रशिक्षक सुरेशचंद्र गंगवार,अनीता विश्वकर्मा, वीरसिंह कुशवाहा, पटेल अरुण ने प्रशिक्षण में अंग्रेजी भाषा पर समझ बनाना, शिक्षण सहायक सामग्रियों का कक्षा शिक्षण में प्रयोग, निपुण आकलन,प्रभाव पूर्ण पठन, कक्षा-कक्ष में कार्य करना, शिक्षक संदर्शिकाओं,एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तक, कार्य पुस्तिकाओं,रेमीडियल कार्य, डिकोडिंग आदि पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। जिससे बच्चों को विद्यालय में आकर्षक एवं शैक्षिक वातावरण मिल सके।प्रशिक्षण का प्रभावशाली ढंग से स्कूल में जाकर क्रियान्वयन का भौतिक सत्यापन प्रशिक्षण के उपरांत किया जाएगा।प्रशिक्षण में नवाचार ढंग से शिक्षण करने आदि जानकारी साझा कर ज्ञान समीक्षा ऐप के माध्यम से पोस्ट ट्रेनिंग टेस्ट, फीड बैक और ऑनलाइन उपस्थिति करने के पश्चात प्रशिक्षण का समापन हो गया।प्रशिक्षण में शिक्षक प्रभुदयाल, कुंदन सिंह, विमलेश राठौर, प्रदीप राठौर,राधाकृष्ण कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा,शहवाज खां, रंजीत सिंह, कंचन देवी कुशवाहा, गीता देवी, अंजू जैसवार, विमला देवी, सुमन भारती, मोहित शर्मा, विनोद सिंह,अनिल सागर, मुकेश कुमार,अजय कुशवाहा,मनोरमा, बेबी यादव, जागेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!