यूपी

सड़क हादसे में मृत तीन लोगों के शव तीसरे दिन पश्चिम बंगाल ले गए परिजन

सड़क हादसे में मृत तीन लोगों के शव तीसरे दिन पश्चिम बंगाल ले गए परिजन

अमरिया,पीलीभीत।बरेली–हरिद्वार हाईवे पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृत तीन लोगों के शव सोमवार को परिजन पश्चिम बंगाल लेकर रवाना हो गए। हादसा अमरिया तहसील क्षेत्र के सरदार नगर बिसेन गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने हुआ था, जहां फॉर्च्यूनर कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।इस दुर्घटना में टेंपो चालक विजय राठौर (निवासी खमड़िया दलेलगंज), नौगवां पकड़िया निवासी राजदा और उसका पौत्र हमजा, तथा पश्चिम बंगाल निवासी फरीदा और उसका पुत्र जानशीन की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। वहीं फरीदा का पति जहांगीर शाह गंभीर रूप से घायल हुआ था,जिसकी इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक जहांगीर शाह पश्चिम बंगाल के जनपद कांति के इस्लामपुर का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी फरीदा, पुत्र जानशीन और फैजान के साथ नसीम नगर अपनी बहन की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया। हादसे में उसका पुत्र फैजान गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार चल रहा है।जहांगीर शाह, फरीदा और जानशीन के शव नसीम नगर स्थित उनके रिश्तेदारों के घर रखे गए थे। मृतकों के स्वजन पश्चिम बंगाल से सोमवार सुबह पहुंचे और सभी शवों को एंबुलेंस के माध्यम से अपने गृह जनपद ले गए।ग्रामीणों ने बताया कि इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!