लोकल न्यूज़
रविवार को निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन
नगर के जौहरी क्लीनिक पर होगी मरीजों की निःशुल्क जांच

उत्तर प्रदेश/पीलीभीत
बिलसंडा – नगर के बीसलपुर रोड स्थित जौहरी क्लीनिक पर 24 अगस्त को नि:शुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में बरेली के श्री वेदांता मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे।कैंप में दिल की जांच,शुगर, ब्लड,कोलेस्ट्रॉल और हड्डी की जांचें निःशुल्क की जाएगी। इसके अलावा मरीजों को निशुल्क दवाइयां का वितरण किया जायेगा।




