रेलवे द्वारा चलाए गए वांछित वारंटी गिरफ्तारी अभियान में जीआरपी पुलिस की बड़ी सफलता
कर्तव्यनिष्ठ जीआरपी पुलिस खीरी ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन, एसपी रेलवे ने किया सम्मानित

सराहनीय कार्य के लिए इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को मिला प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार
लखीमपुर, खीरी।
पुलिस अधीक्षक रेलवे महोदय के कुशल नेतृत्व में चलाए गए वांछित वारंटी गिरफ्तारी अभियान ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। जनपद लखीमपुर के अनुभाग में कुल 12 वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था की दिशा में अहम योगदान दिया गया।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे सबसे बड़ा योगदान प्रभारी निरीक्षक राम सहाय का रहा, जिन्होंने अपनी सूझबूझ, रणनीतिक नेतृत्व और सतर्क निगरानी से पूरे अभियान को सफलता की ओर अग्रसर किया। राम सहाय ने जिस संजीदगी और कर्मठता के साथ अभियान का संचालन किया, वह पुलिस सेवा के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को दर्शाता है।अभियान को सफल बनाने में हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह यादव और हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार ने भी अभूतपूर्व भूमिका निभाई। दोनों कर्मियों ने अपने कार्य में न केवल गति और प्रतिबद्धता दिखाई, बल्कि अपने साहस और सतर्कता से कई वारंटियों को गिरफ्तार कर दिखाया कि पुलिस बल में सच्चे मायनों में कर्मवीर मौजूद हैं।रेलवे द्वारा चलाए गए वांछित वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत जनपद लखीमपुर में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इस विशेष अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 12 वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में जीआरपी थाना लखीमपुर खीरी प्रभारी निरीक्षक राम सहाय, हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह यादव एवं हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार की विशेष भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक महोदय ने अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह यादव एवं हेमंत कुमार को नकद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।पुलिस अधीक्षक ने अपराध गोष्ठी के दौरान सभी थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा, और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह दायित्व है कि समाज में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रूप से कार्य करते रहें।यह अभियान जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की दिशा में एक सशक्त कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आम जनता में सुरक्षा की भावना को और बल मिलेगा।
————————————————————————




