राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिलाधिकारी ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोलियां

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिलाधिकारी ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोलियां
पीलीभीत।राज्य स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शहर के प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला तखान में फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्र- छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली के महत्व के बारे में जानकारी दी और सभी को स्वयं गोली खिलाई।कार्यक्रम के तहत जनपद में 1 से 19 वर्ष के 11,47,850 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह गोलियां सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को दी जाएंगी।जो बच्चे आज इस कार्यक्रम में किसी कारणवश छूट गए हैं, उन्हें 14 अगस्त 2025 को मॉप-अप राउंड के तहत एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाएंगी।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम), खंड शिक्षा अधिकारी नगरीय क्षेत्र, जिला सलाहकार (आरकेएसके), जिला अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर, फार्मासिस्ट नगर क्षेत्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।




