राजकुमार राजू ने ‘पीडीए पंचायत’ में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, महंगाई और बेरोजगारी पर घेरा

राजकुमार राजू ने ‘पीडीए पंचायत’ में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, महंगाई और बेरोजगारी पर घेरा
पूरनपुर,पीलीभीत।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर के ग्राम सिमरिया अजितपुर बिल्हा में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया जिसका संचालन एवं अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय यादव ने किया।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सपा नेता राजकुमार राजू जी ने सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “भाजपा सरकार जनविरोधी और पीडीए विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से पीडीए समाज को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर हैं समाजवादी पार्टी का लक्ष्य संविधान रचयिता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को पिछड़े, अगड़े और दलितों तक पहुंचाना है।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे पूर्व विधायक अरशद खा ने “संविधान में दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की एव गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान की भी याद दिलाई और भाजपा को संविधान की सबसे बड़ी दुश्मन बताया।विशिष्ठ अतिथि उमाशंकर यादव ने कहा कि “जैसे-जैसे भाजपा ताकतवर होगी, वह संविधान को कुचलने का प्रयास करेगी। लेकिन समाजवादी पार्टी पीडीए समाज के साथ मजबूती से खड़ी है सपा प्रमुख अखिलेश यादव भाजपा के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे हम सबको मिलकर इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना है।कार्यक्रम को मुख्य रूप से महिला सभा की मीता सिंह,ओम शर्मा, यादव,सतीश वर्मा,राजाराम वर्मा,इंद्रपाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम मे प्रमुख रूप हरीशंकर यादव,हार्दिक,हरिओम सिंह, मनोज् कुमार शर्मा,देवेंद्र सिंह, अमरजीत,इक़बाल,जौम्न प्रसाद,रमेश्, नंदलाल,कपिल कुमार कश्यप,सुरेश कुमार, भगवान दीन वर्मा,रजनीश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




