यूपी

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय शेरपुर कलां में आयुष मेला सम्पन्न,भारी संख्या में पहुंचे मरीज

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय शेरपुर कलां में आयुष मेला सम्पन्न,भारी संख्या में पहुंचे मरीज

आयुष मेले ने दिलाया स्वास्थ्य का भरोसा, मरीज बोले– असरदार है होम्योपैथी

पूरनपुर,पीलीभीत।आयुष मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना “आयुष आपके द्वार” के तहत राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय शेरपुर कलां में सोमवार को विशेष आयुष मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में मरीज पहुंचे और अपनी बीमारियों का निशुल्क इलाज कराया।मेले में चिकित्सा प्रभारी डॉ. मो. दानिश खां की देखरेख में मरीजों को विभिन्न रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श और दवाइयां वितरित की गईं। आयुष पद्धति, विशेषकर होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को लेकर मरीजों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही बीमारियों में उन्हें होम्योपैथिक दवाओं से काफी राहत मिली है, इसलिए अब वे इस पद्धति पर अधिक भरोसा जता रहे हैं।डॉ. दानिश खां ने बताया कि आयुष मेला का उद्देश्य ग्रामीण जनता को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सस्ता व सरल उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी से न केवल रोगों का इलाज संभव है, बल्कि इससे शरीर की रोग- प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।मेले में सर्दी-खांसी, एलर्जी, पेट संबंधी रोग, त्वचा रोग, जोड़ व मांसपेशियों के दर्द, माइग्रेन और बच्चों की बीमारियों के लिए मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। ग्रामीणों ने नि:शुल्क दवा वितरण और परामर्श को सराहा तथा इस तरह के शिविरों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि “आयुष आपके द्वार” अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।गांव के बुजुर्गों और महिलाओं ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा से उन्हें बिना किसी दुष्प्रभाव के लंबे समय तक लाभ मिलता है।आयुष मेले के दौरान चिकित्सालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!