यूपी

पुलिस पर गंभीर आरोप—शिकायतकर्ता को बुलाकर बंद कमरे में पीटा

पुलिस पर गंभीर आरोप—शिकायतकर्ता को बुलाकर बंद कमरे में पीटा

महिला के बेवजह चप्पलों से पिटाई की शिकायत करने गया था युवक

पूरनपुर,पीलीभीत।रिश्तेदारी में आई महिला ने बेवजह युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। बचाने आए उसके साथी को भी पीट दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दिया। कोतवाली में तहरीर देकर बाहर निकले युवक को पुलिसकर्मियों ने अंदर लाकर पीटा। मामले के शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही जा रही है।
उच्च अफसर थाने आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने के लिए लगातार निर्देश दे रहे हैं। इसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मी फरियादियों से ही अभद्रता कर मारपीट करते हैं। ऐसे में लोग खुद पर हो रहे अन्याय की शिकायत करने से भी कतराते हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी ज्ञानी ने बताया क्षेत्र के गांव रम्पुरा कपूरपुर की रहने वाली महिला की सबलपुर रिश्तेदारी में आई थी। 9 अगस्त को उसने बेवजह उसकी चप्पलों से पिटाई लगा दी। बचाने आए उसके दोस्त को भी चप्पलों से जमकर पीटा। घटना को लेकर खलबली मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दिया। इसके बाद युवक और उसके दोस्त को जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया महिला से कोई रंजिश नहीं है। शाम को दोनों युवकों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। घर वापस लौटने के दौरान कोतवाली के बाहर से दो पुलिसकर्मी एक युवक को अंदर बुलाकर ले गए। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई लगा दी। घटना से युवक मानसिक रूप से परेशान है। उसने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है। युवक ने बताया उसके साथ कार्यालय में मारपीट की गई है

घटना की जानकारी और तहरीर नहीं मिली है। अगर कोतवाली में तहरीर दी होगी तो इसकी जानकारी की जाएगी। मारपीट के मामले में शिकायतकर्ता को बुलाकर पूछताछ करेंगे। सत्येंद्र कुमार
कोतवाल, पूरनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!