पर्यावरण जागरूकता: विधायक और डीएम ने ‘हरिशंकरी रोपण अभियान’ का किया शुभारंभ

पर्यावरण जागरूकता: विधायक और डीएम ने ‘हरिशंकरी रोपण अभियान’ का किया शुभारंभ
पीलीभीत।लोक भारती संस्था के द्वारा हरिशंकरी रोपण अभियान का शुभारम्भ विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने विकासखण्ड मरौरी के ग्राम टाह पौटा विद्यालय के परिसर में पीपल,बरगद व पाकड़ के रोपण कर किया गया। मंगलवार को आयोजित हरिशंकरी रोपण अभियान में सामाजिक संगठन/आमजन/मंगलदलों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। हरिशंकरी रोपण अभियान कार्यक्रम में विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि रोपित किये गये पौधे पीपल,बरगद व पाकड़ को ब्रहमा,विष्णु एवं महेश के रूप में देखे और पर्यावरण को संरक्षित रखने में सहयोग करें।उन्होंने कहा कि पेड़ हमें जीवन जीने के लिए आँक्सीजन प्रदान करते हैं वृक्ष लगाना हमसबको अपनी परम्परा में शामिल करना है।उन्होंने कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षित करें, जिससे कि ताजा हवा प्राप्त हो सके।हरिशंकरी रोपण अभियान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि 720 ग्राम पंचायतों में से 715 ग्राम पंचायतों में हरिशंकरी पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे ईश्वर के रूप में जीवन जीने हेतु हमें आँक्सीजन देते हैं, इसलिए हम सभी वृक्षों को पूजते हैं। उन्होंने कहा कि पीपल,बरगद व पाकड़ हमें अधिक मात्रा में आँक्सीजन प्रदान करते हैं। जिलाधिकारी ने सभी ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर पौधे अवश्य लगाऐं।उन्होंने कहा कि पौधों को लगाना एक नई परम्परा के रूप में विकसित करना है।जनपद की ग्राम पंचायत दियोहना,बढेरा,भोपतपुर, गाजीपुर मुगल, बीसलपुर,दौलतपुर हीरा, पकडिया मंगली,मोहनपुर, कुकरी खेड़ा, ढेरम मडरिया,बिलहरा, मैदाना,ढकियानथा, रम्पुरिया सिरसा आदि में हरिशंकरी पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी,खण्ड विकास अधिकारी,ग्राम प्रधान,दीपक अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य/अध्यापकगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।




