पर्यावरण और समाजसेवा में योगदान के लिए डॉ. आई.ए. ख़ान ‘संपूर्णानगर रत्न’ सम्मान से सम्मानित”

“पर्यावरण और समाजसेवा में योगदान के लिए डॉ. आई.ए. ख़ान ‘संपूर्णानगर रत्न’ सम्मान से सम्मानित”
पीलीभीत।संपूर्णानगर क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी डॉ. आई.ए. ख़ान को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए “संपूर्णानगर रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान क्षेत्र के समाजसेवियों, सम्मानित पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रदान किया गया।डॉ. ख़ान ने हमेशा समाज के कल्याण और पर्यावरण संरक्षण को ही अपना धर्म माना है। उन्होंने जरूरतमंदों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं और सैनिटरी किट का वितरण, ग्रामीण इलाकों में शिक्षा जागरूकता अभियान, तथा हजारों पौधे लगाकर एवं वितरित कर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कोरोना काल में उन्होंने नि:शुल्क ऑक्सीजन, दवाएं और राशन उपलब्ध कराया। स्कूलों में साफ-सफाई, सीपीआर, टीकाकरण और रक्तदान जैसे विषयों पर जागरूकता अभियान चलाए। किसी भी धर्म के कार्यक्रम में सेवा भाव से हिस्सा लेना, अग्नि एवं बाढ़ पीड़ितों की मदद करना, अंतिम संस्कार में सहयोग करना तथा विकलांग जनों को बैसाखी वितरण जैसे कार्य भी उनके समाजसेवा का हिस्सा हैं।डॉ. ख़ान कई सामाजिक संगठनों एवं एनजीओ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्हें इससे पहले ‘आइकन ऑफ एशिया शान- ए- लखीमपुर’, ‘पर्यावरण रक्षक’, ‘कोरोना वॉरियर’ और ‘शान-ए-राजपूताना’ जैसे अनेक सम्मान मिल चुके हैं।यह सम्मान पाकर डॉ. ख़ान ने कहा कि उनका जीवन उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद और प्रकृति का संरक्षण करना है, और वे इस दिशा में जीवनभर कार्यरत रहेंगे।




