प्रशिक्षण में बुनियादी भाषा संख्या ज्ञान आदि बिंदुओं पर की गई चर्चा।

प्रशिक्षण में बुनियादी भाषा संख्या ज्ञान आदि बिंदुओं पर की गई चर्चा।
अमरिया,पीलीभीत।अमरिया ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गुरुवार को बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान का पांच दिवसीय तीसरे एवं चतुर्थ बैच के प्रशिक्षण के तीसरे दिन खण्ड शिक्षा अधिकारी उमेंद्र दत्त त्रिपाठी की उपस्थिति में FLN के अन्तर्गत संख्यात्मक के सत्रों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। कक्षा 1, 2 पाठयपुस्तक गणित की रूपरेखा, विषयवस्तु के प्रति समग्र समझ तथा पाठों से संबंधित अभ्यास ,उनकी विशेषताएं और दक्षताओं के प्रति समझ विकसित करने संबंधी सत्रों पर चर्चा करते हुए संख्यात्मक अवधारणा के शिक्षण में सामने आने वाली चुनौतियां,छात्रों के सीखने के परिणामों पर आधारित संघ आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। संदर्भदाता पूर्व एआरपी प्रवीन शुक्ला, ए आर पी मुकेश कुमार, एवं मलकीत सिंह,आशुतोष एवं पूजा शुक्ला द्वारा विस्तारपूर्वक पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में समस्त प्रतिभागी शिक्षक, शिक्षिकाएं,शिक्षा मित्रों ने भाग लिया।




