यूपी

परिजन बेहोश, तिजोरी खाली: नशे का स्प्रे बन गया चोरों का हथियार

छत सहारे घर मे घुसे चोरो ने घटना को दिया अंजाम

परिजन बेहोश, तिजोरी खाली: नशे का स्प्रे बन गया चोरों का हथियार

छत सहारे घर मे घुसे चोरो ने घटना को दिया अंजाम

पूरनपुर,पीलीभीत।कलीनगर क्षेत्र के वार्ड नं. 9 में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये नकदी व जेवरात की चोरी कर ली।चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और घर में सो रहे परिवार के सदस्यों को नशीला स्प्रे कर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए।दरअसल छत पर लगे दरवाजे की लाक तोड़कर चोर घर के अंदर घुस गए। इसके बाद चारपाई पर सो रहे परिजनों पर नशीली दवा का स्प्रे कर दिया। सभी के बेहोश होने के बाद लाखों का जेवर और नगदी पार कर दी। होश में आने पर पड़ोस के कई लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जांच पड़ताल की है। घटना से क्षेत्र में दहशत देखी जा रही है। एक दिन पहले भी ककरौआ में चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया था।
ड्रोन का शोर थमने के बाद अब क्षेत्र में चोरी की घटनाएं सामने आने लगी हैं। कलीनगर वार्ड नौ निवासी मौलाना समीर पूरनपुर के मदरसे में पढ़ाते हैं। गुरुवार शाम उनकी पत्नी राबिया, बेटी असरा, भाई फरीद, दो बेटे और डगा की रिश्तेदार खाना खाने के बाद सो गए। आधी रात बाद चोर छत पर लगे गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। इसके बाद चारपाई पर सो रहे परिजनों पर नशीली दवा की स्प्रे कर दी। इससे सभी बेहोश हो गए। इसके बाद चोरों ने घर में रखी दो लाख 10 हजार की नगदी, सोने का टीका झूमर, अंगूठी सहित 4 तोला, जेवर चोरी कर लिया। कुछ देर बाद होश में आए परिजनों को मामले की जानकारी लगी। शोर मचाने पर पड़ोस के कई लोग पहुंच गए। काफी देर तक लोग आसपास खेतों में चोरों की तलाश करते रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एक दिन पहले चोरों ने ककरौआ की रहने वाली मुन्नी देवी के घर से नगदी और लाखों का जेवर चोरी कर लिया था। महिला कुछ दूरी पर रह रही अपनी बेटी घर गई हुई थी। लगातार घटनाओं से दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया घटना संदिग्ध लग रही है।जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!