यूपी

प्रधान नईम अली के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर माधोटांडा में तिरंगा यात्रा निकाली गई

प्रधान नईम अली के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर माधोटांडा में तिरंगा यात्रा निकाली गई

माधोटांडा,पीलीभीत।स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे देशभर की तरह ग्राम माधोटांडा में भी हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावनाओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नईम अली के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएँ, युवा और स्कूली बच्चे शामिल हुए। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति नारों ने पूरे गाँव के वातावरण को देशप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।रैली गाँव की मुख्य गलियों और बाजार से होकर निकली। जगह-जगह ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर रैली का स्वागत किया। बच्चे आज़ादी के मतवालों के रूप में सजे नज़र आए तो युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल गूँजा दिया।तिरंगा यात्रा के समापन के बाद पंचायत भवन प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्राम प्रधान नईम अली ने पंचायत भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और सभी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया।प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि “आज का दिन हमें उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई। अब हमारा कर्तव्य है कि हम गाँव और देश के विकास में एकजुट होकर योगदान दें।कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजनों ने भी आज़ादी के मायने और नए भारत के निर्माण पर अपने विचार रखे।बच्चों ने देशभक्ति गीत व कविताएँ प्रस्तुत कीं, जिनसे वातावरण भावुक और ऊर्जावान हो उठा।ग्राम पंचायत माधोटांडा में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि, शिक्षक, समाजसेवी, ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएँ और बच्चे शामिल रहे।कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारों के बीच हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!