यूपी
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जन आरोग्य मेले में मरीजों का हुआ उपचार

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जन आरोग्य मेले में मरीजों का हुआ उपचार
अमरिया तहसील क्षेत्र के पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। नगरिया कॉलोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले में डाक्टर फीरोज़ बेग ने 40 मरीजों को देखा। इसमें ज्यादातर बुखार, एलर्जी से पीड़ित रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिकारी पुर पर डाक्टर समन इसरार ने 33 मरीज़ देखे इसमें खांसी, बुखार की समस्या के अलावा यहां एलर्जी के मरीजों की संख्या अधिक रही। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परेवा वैश्य में डाक्टर इमरान ने 28 मरीजों को देखा। यहां बुखार और खांसी के मरीज़ अधिक रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलरिया भिंडारा पर डॉक्टर सूची गुप्ता द्वारा 43 मरीजों का उपचार किया गया।




