टॉप न्यूज़यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

पूरनपुर में निकाली गई भव्य चतुर्थ कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा इलाका

सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस, धमकी मिलने के बाद सकुशल सम्पन्न हुई यात्रा

धमकी मिलने के बाद सकुशल सम्पन्न हुई यात्रा, चप्पे -चप्पे पर तैनात रही पुलिस।

पूरनपुर, पीलीभीत।

सावन माह के अंतिम सोमवार को भव्य चतुर्थ कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में शिवभक्तो ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी पधारे हुए देवतुल्य सन्यासियों एवं महात्माओं का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों के हौसले को सलामी दी गई। कावड़ यात्रा की सुरक्षा हेतु नगर से लेकर मुस्लिम बाहुल्य इलाको में भारी पुलिस बल तैनात रहा। महादेव के जयकारों से इलाका गुज उठा। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अपनी बाइक व कारों के साथ शामिल हुए। यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। बारिश में भी शिव भक्तों की आस्था कम नहीं हुई। भीगते हुए भक्त जल लेकर भोलेनाथ के मंदिर पहुंचे। भारतीय बजरंग दल के तत्वावधान में सोमवार को श्रावण मास की भव्य चतुर्थ कांवड़ यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा को लेकर बीते कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। हजारों श्रद्धालुओं ने धनाराघाट शारदा नदी से पवित्र जल भरकर बंडा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सुनासरनाथ मंदिर के लिए कूच किया। यात्रा में ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा इलाका शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। लगभग दस हजार से अधिक भक्तगण कांवड़ उठाकर नंगे पांव जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। जगह- जगह श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु भंडारे और विश्राम स्थल बनाए गए थे। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए कांवड़ मार्ग को पूरी तरह खाली कराया और यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया।कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से यात्रा गुजरने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। कहीं कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस के साथ-साथ एंबुलेंस व मेडिकल टीम भी कांवड़ यात्रा के साथ मौजूद रही। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व शेरपुर क्षेत्र से कांवड़ यात्रा निकालने पर सऊदी अरब में काम कर रहे एक युवक द्वारा धमकी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी। यात्रा मार्ग में आने वाली दुकानों को समय से बंद कराया गया और सड़क को पूरी तरह खाली कराया गया, ताकि किसी तरह का जाम या आवागमन में अवरोध न हो।पुलिस प्रशासन ने पूरे इलाके में ड्रोन से भी नजर रखी। अधिकारियों ने भी जगह-जगह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आयोजकों से समन्वय बनाकर यात्रा को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया।

——————————————————————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!