यूपी

पूरनपुर में भाजपा विधायक के नेतृत्व में भव्य बाइक तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

पूरनपुर में भाजपा विधायक के नेतृत्व में भव्य बाइक तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

पूरनपुर,पीलीभीत।स्वतंत्रता दिवस से पूर्व रविवार को पूरनपुर में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला,जब “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल बनाना रहा।रविवार को सुबह 10 बजे यात्रा की शुरुआत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से हुई। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी, युवा और आम नागरिक तिरंगे से सजी बाइकों के साथ पूरे जोश और उत्साह में शामिल हुए। सफेद, केसरिया और हरे रंग के तिरंगे बाइकों और हाथों में लहराते हुए जब कोतवाली रोड, स्टेशन रोड, तिरंगा चौराहा, माधोटांडा और कलीनगर की ओर बढ़े, तो पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” की आवाज़ों ने वातावरण को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर तिरंगा लहराया और पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने शीतल पेय और जलपान की व्यवस्था भी की।विधायक बाबूराम पासवान ने यात्रा के दौरान कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि यह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे के प्रति हमारे सम्मान और देश के प्रति हमारी निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देश की आज़ादी में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को याद रखें और हर परिस्थिति में राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए संकल्पित रहें।इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, ग्राम प्रधान राजाराम, प्रधान पति फैय्याज हुसैन,प्रधान पिता पौथीराम, नरेशपाल सिंह सहित अनेक ग्राम प्रधान, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।यात्रा के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि स्वतंत्रता दिवस पर न केवल अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे, बल्कि देशभक्ति के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएंगे। यह बाइक तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति का माहौल लेकर चली, बल्कि लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए प्रेरित करती भी दिखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!