पूरनपुर कोतवाल सतेंद्र सिंह ने शेरपुर में चलाया जनजागरूकता अभियान,
अफवाहों पर लगाम लगाने और सुरक्षा को लेकर दिया संदेश

पूरनपुर कोतवाल सतेंद्र सिंह ने शेरपुर में चलाया जनजागरूकता अभियान,
अफवाहों पर लगाम लगाने और सुरक्षा को लेकर दिया संदेश
(मीनू बरकाती)
पूरनपुर,पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरनपुर कोतवाल सतेंद्र सिंह ने शनिवार को ,शेरपुर गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता मुहिम चलाई।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच जाकर संवाद किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा अफवाहों से बचने की अपील की।कोतवाल ने कहा कि यदि गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें या यूपी-112 डायल करें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास न करे, ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को कानूनी शिकंजे में लेने की बात भी कही।उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी घटना या स्थिति में पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और किसी भी संकट में त्वरित मदद उपलब्ध कराई जाएगी।कोतवाल ने आपसी भाईचारे, शांति और सतर्कता को गांव की सबसे बड़ी ताकत बताया।पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर और चौपालों पर बैठकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। अभियान में यह भी बताया गया कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि की खबरें न फैलाएं और न ही किसी अफवाह का हिस्सा बनें।अभियान के अंत में कोतवाल ने विश्वास दिलाया कि पुलिस-प्रशासन हर परिस्थिति में ग्रामीणों के साथ खड़ा है।




