यूपी

पूरनपुर के मैदान में जलभराव,जिला स्तरीय फुटबॉल अब गांधी स्टेडियम में 12 अगस्त को

पूरनपुर के मैदान में जलभराव,जिला स्तरीय फुटबॉल अब गांधी स्टेडियम में 12 अगस्त को

पूरनपुर,पीलीभीत।जिले के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर—पूरनपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रस्तावित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता अब गांधी स्टेडियम, पीलीभीत में होगी। वर्ष 2025-26 के खेल कैलेंडर के तहत 12 अगस्त को होने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन पब्लिक इंटर कॉलेज, पूरनपुर के तत्वावधान में होगा।कॉलेज प्रशासन ने बताया कि लगातार बारिश से मैदान में जलभराव हो गया है, जिससे खेल की तैयारी प्रभावित हुई। इस वजह से आयोजन स्थल बदलकर गांधी स्टेडियम किया गया है।प्रधानाचार्य और शारीरिक शिक्षकों ने जिले के सभी विद्यालयों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी बालक वर्ग की टीमों को समय पर भेजें, ताकि जिले की श्रेष्ठ फुटबॉल प्रतिभाएं इस मंच पर अपना दमखम दिखा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!