यूपी

पूरनपुर के अजय सिंह राठौर ने एमबीबीएस डिग्री हासिल कर गांव का नाम किया रोशन

पूरनपुर के अजय सिंह राठौर ने एमबीबीएस डिग्री हासिल कर गांव का नाम किया रोशन

पूरनपुर,पीलीभीत।गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री के बेटे ने नेशनल बोर्ड ऑफ़ (एनबीटी) एग्जामिनेशन की परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस डिग्री हासिल की है। गांव के बेटे ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने पर गांव का गौरव बढ़ाया है। क्षेत्र के कई सभ्रांत लोगों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दी।तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव महादिया निवासी ओमप्रकाश राठौर के पुत्र अजय सिंह राठौर ने नेशनल बोर्ड ऑफ़ (एनबीटी) एग्जामिनेशन के द्वारा फॉर इन मेडिकल ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। अजय सिंह राठौर की माता गांव में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर कार्यरत है। इनकी माता ने बताया कि मेरा पुत्र शुरू से ही डॉक्टर बनने का सपना देख रहा था। जिसमें पढ़ाई के प्रति दिन-रात उसकी हौंसला हफजाई माता समय-समय पर करती रहती थी। जिससे बेटे के चेहरे पर मुस्कान छाई रहे। इधर नेशनल बोर्ड ऑफ़ (एनबीटी) एग्जामिनेशन के तहत फॉर इन मेडिकल ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों का एनबीटी एक वर्षीय प्रशिक्षण शीघ्र शुरू होगा। क्षेत्र के कई सभ्रांत लोगों ने पहुंचकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!