यूपी

पिता के सामने बेटे को निगल गया मगरमच्छ, सनसनी,खेत पर जा रहा था युवक, पूरे गांव में पसरा मातम

पिता के सामने बेटे को निगल गया मगरमच्छ, सनसनी,खेत पर जा रहा था युवक, पूरे गांव में पसरा मातम

पूरनपुर, पीलीभीत। एक ऐसा मंजर सामने आया, जिसने न केवल एक परिवार को बल्कि पूरे गांव को हिला कर रख दिया। बाढ़ के पानी से प्रभावित खेतों की ओर जा रहे एक पिता की आंखों के सामने उसका जवान बेटा मगरमच्छ का शिकार बन गया। हृदय विदारक इस घटना ने ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है।
पीलीभीत जनपद की पूरनपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले राघवपुरी में बुधवार को गांव सुलहा सिंह उर्फ सुखविंदर सिंह ने बताया साथ बुधवार अपने 30 वर्षीय बेटे मोहन सिंह और पौत्र के साथ सोयाबीन खेत की ओर निकले थे। गांव के बाहरी क्षेत्र में फैले खेतों में इन दिनों शारदा नदी के जलस्तर के बढ़ने के कारण बाढ़ का पानी भरा हुआ है। तभी अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ मोहन सिंह को पानी में खींच ले गया। आगे चल रहे पिता ने जब यह दृश्य देखा तो वह डर के मारे ऊंचे स्थान पर चले गए। घटना के वक्त पास में कोई अन्य ग्रामीण नहीं था। मोहन सिंह ने अपने बेटे को मगरमच्छ के जबड़ों में समाते हुए देखा, लेकिन चाह कर भी कुछ नहीं कर सका। उसकी चीखें सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल गांव वालों ने पुलिस और प्रशासन को दी। मगरमच्छ की तलाश और युवक की बरामदगी की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद राघवपुरी गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों में गुस्सा और भय दोनों व्याप्त हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी के साथ शारदा नदी से मगरमच्छों का गांव के आसपास के क्षेत्रों में आना कोई नई बात नहीं है। पिछले साल भी एक मगरमच्छ को नाले में देखा गया था, लेकिन वन विभाग ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की थी। वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई है और सभी संभावित क्षेत्रों में उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने गुमशुदी दर्ज की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!