पीलीभीत में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि

पीलीभीत में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि
सीएम के सामने कलीनगर में क्षतिग्रस्त पुलों की दशा सुधारने,चीनी मिल का विस्तारीकरण सहित अन्य मांगे रखी
पूरनपुर,पीलीभीत। पीलीभीत में विकास कार्यों को धरातल पर उतरने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर दलजीत कौर और उनके पति भाजपा नेता डॉक्टर गुरभाग सिंह लगातार प्रयासरत रहते हैं। क्षेत्र के विकास कार्य को लेकर उन्होंने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कलीनगर में हरदोई ब्रांच नहर पर डगा, कलीनगर और चित्तरपुर सहित अन्य पुलो की वास्तविक हकीकत बताई। लगभग तीन माह पहले पुलों के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन रोक दिया गया था। अब चित्तरपुर पुल पर हाइट गेट लगाकर छोटे वाहन निकल जा रहे हैं। इससे बड़े वाहनों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे कलीनगर क्षेत्र का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चों को भी दिक्कतें हो रही हैं। भाजपा नेता इससे पहले भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कई विकास कार्यों करा चुके हैं। इसमें सड़के, तालाब, नाले सहित विकास कार्य भी हुए हैं। 27 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर गुरभाग सिंह ने आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलेफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह कुशवाहा के साथ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान जिले की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्य के लिए उन्हें अवगत कराया। इसके अलावा शिक्षामित्र के समक्ष आ रही दिक्कतों के बारे में भी अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री ने शीघ्र समस्याओं के समाधान कर विकास कार्यों का भरोसा भी दिलाया है। पूरनपुर में दशकों पुरानी जर्जर हालत में चल रही चीनी मिल के कायाकल्प के लिए भी मुख्यमंत्री को बताया है। उन्होंने कहा पेराई सत्र में चीनी मिल के लगातार बंद होने से किसानों को काफी दिक्कतें होती हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और भाजपा नेता ने बताया कलीनगर में क्षतिग्रस्त पुलों का कायाकल्प, चीनी मिल का उच्चारण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। उन्होंने बताया आसाम हाईवे पर निर्माणाधीन पुल पर आवागमन शुरु करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पहले ही डीएम को बता चुकी हैं। शीघ्र इस पुल से यातायात शुरु होने की उम्मीद है।भाजपा नेता के इस प्रयास की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।




